अमृतसर. धान की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान अधिकारियों के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं. इस बैठक में पंजाब के सभी जिलों के डीसी (जिला अधिकारी) मौजूद होंगे. सरकार का प्रयास है कि किसानों को धान बेचते समय किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
दूसरी ओर, पंजाब के कई शहरों में आढ़तियों ने हड़ताल की घोषणा की है. फेडरेशन आढ़ती एसोसिएशन ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए 1 अक्टूबर को पूरे पंजाब में धान की खरीद को पूरी तरह से बंद करने और हड़ताल पर जाने की बात कही है. इस घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ 20 सितंबर को दिल्ली में बैठक तय की गई थी. पंजाब सरकार ने केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक की थी, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को परेशानी न होने का आश्वासन दिया गया था.

आढ़तियों की प्रमुख मांगे यह हैं कि सभी फसलों की आढ़त में 2.5% की बढ़ोतरी की जाए. जिन जिलों के आढ़तियों को अभी तक आधी भी आढ़त नहीं मिली है, उन्हें तुरंत दी जाए और नरमा (कपास) की फसल पर भी आढ़त को 2.5% बढ़ाया जाए.
इस मामले में पंजाब मजदूर यूनियन भी आढ़तियों का समर्थन कर रही है. यूनियन का कहना है कि पंजाब और केंद्र सरकार आढ़तियों और मजदूरों को परेशान कर रही है. उनकी तनख्वाह और कमीशन एजेंटों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है, जिसके कारण वे 1 अक्टूबर से पूरी हड़ताल पर चले जाएंगे.
- गया-किऊल रेलखंड पर वजीरगंज के पास मिला अज्ञात वृद्धा का शव, पुलिस खंगाल रही सुराग
- लूट की बड़ी वारदातः सराफा व्यापारी से मारपीट कर 2 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात लूटे, पुलिस जांच में जुटी
- 20 बच्चों के सामने स्कूल बस में चढ़ा शख्स, फिर जो हुआ उससे मच गई अफरा-तफरी
- लुधियाना केंद्रीय जेल में बड़ी चूक, 34 ग्राम हेरोइन और 5 मोबाइल फोन बरामद, दो हवालातियों पर केस दर्ज
- श्रावणी मेले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा नष्ट, तीन दुकानों पर जुर्माना

