Mamata Banerjee Protest News: पश्चिम बंगाल की राजनीति (West Bengal Politics) तेजी से बदल रही है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में अंदरूनी कलह और नेताओं पर हमलों के बीच पार्टी संकट में है। टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने सड़क पर उतरने का फैसला किया है। ममता बनर्जी ने कोलकाता से दिल्ली तक धरने देने का ऐलान कर दिया है। दूसरी तरफ पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। टीएमसी में सिग्नेचर फर्जीवाड़ा विवाद को लेकर पार्टी के खिलाफ आवाज उठाने 2 विधायकों (ऋतब्रत बंदोपाध्याय और संदीपान साहा) को पार्टी से निकालने के बाद पार्टी में टूट की संभावना बढ़ गई है। इधर ममता बनर्जी के सड़क पर उतरने पर बीजेपी की प्रतिक्रिया समाने आई है।

ममता बनर्जी के कोलकाता से दिल्ली तक धरने के ऐलान परर बीजेपी ने कहा कि बंगाल की जनता अब TMC के खिलाफ है। ममता बनर्जी को प्रदर्शन करना है तो वह दिल्ली, अंटार्कटिका या रेगिस्तान कहीं भी जा सकती हैं। लोगों को विरोध प्रदर्शन करने से नहीं रोका जा सकता।

बता दें कि टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी समेत अन्य टीएमसी नेताओं पर हमले के विरोध में पर ममता बनर्जी ने 2 जून यानी आज (मंगलवार) दोपहर एक बजे कोलकाता के रानी राशमनी रोड पर धरना देने के लिए पुलिस को आवेदन दिया था। हालांकि प्रशासन ने ममता बनर्जी को धरना देने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद भी ममता बनर्जी धरना देने की जिद पर अड़ी हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता में धरना की इजाजत नहीं मिली तो दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी पुलिस उन्हें रोक देगी, वह वहीं धरने पर बैठ जाएंगी। बनर्जी ने कहा, मैं गिरफ्तार होने के लिए भी तैयार हूं।

10 हजार टीएमसी कार्यकर्ता गिरफ्तार, 2500 टीएमसी पार्टी कार्यालय तोड़े

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने 10 हजार टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए कहा कि पुलिस भी बीजेपी के साथ मिलकर टीएमसी को तोड़ने में लगी हुई है। वहीं सुवेंदु सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद 2500 टीएमसी पार्टी कार्यालय तोड़ दिए गए। पुलिस टीएमसी विधायकों को घर से बाहर न निकलने की धमकी दे रही है. ममता बनर्जी ने कहा, अगह हमें यहां लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा तो मैं दिल्ली जाऊंगी। वहां इंडी गठबंधन की बैठक में भी शामिल होना है।

बीजेपी का करारा वार

ममता के प्रदर्शन की चेतावनी पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर नेताओं के बीच मतभेद और असंतोष बढ़ रहा है। इन्हीं मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ममता बनर्जी विरोध-प्रदर्शनों का सहारा ले रही हैं। बंगाल की जनता अब TMC के खिलाफ है और लोगों को विरोध प्रदर्शन करने से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि ममता बनर्जी को प्रदर्शन करना है तो वह दिल्ली, अंटार्कटिका या रेगिस्तान कहीं भी जा सकती हैं।

टीएमसी का बंटवारा होना तय

बता दें कि पिछले हफ्ते शनिवार को कालीघाट में हुई बैठक से तृणमूल के कुल 80 विधायकों में से कम से कम 60 विधायक अनुपस्थित रहे थे। पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर कथित हमलों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अपने कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। हालांकि, इस बैठक में अपेक्षित संख्या में विधायक नहीं पहुंचे, जिसके चलते इसे स्थगित करना पड़ा था।  TMC के कुल 80 विधायकों में से केवल 20 विधायक ही बैठक में शामिल हुए। इनमें पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे, लेकिन बड़ी संख्या में विधायकों की अनुपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक ये सभी विधायक ममता बनर्जी और टीएमसी से दूरी बनाते हुए दिख रहे हैं। लिहाजा अंदेशा जताया जा रहा है कि जल्द दी टीएमसी के दो टुकड़े हो सकते हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m