Donald Trump Cuts Tariff: ईरान से तनाव और शांति वार्ता के बीच बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर यू-टर्न लिया है। ट्रंप ने टैरिफ कट का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूएस टैरिफ (US Traiff) को 25% से घटाकर 15% कर दिया है। ये टैरिफ कटौती एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल उपकरणों पर किया है। टैरिफ में अस्थायी कटौती अगले साल दिसंबर 2027 तक लागू रहेगी। अब तक इन सामानों पर अमेरिका की ओर से 25% का टैरिफ लागू था।
ट्रंप ने यह फैसला निवेश को प्रोत्साहित करने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था (US Economy) के प्रमुख क्षेत्रों का समर्थन करने के लिए लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले से सस्ते आयात के साथ-साथ अमेरिकी इस्पात और एल्यूमीनियम के अधिक उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।
टैरिफ कटौती का सबसे बड़ा फायदा खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को मिलेगा। इसमें हार्वेस्टर, कंबाइन और अन्य कृषि उपकरण शामिल हैं। रिपब्लिकन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि इस कटौती का मकसद उत्पादकों के लिए लागत को कम करना और साथ ही अमेरिका के कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना है। इस एलान से उन औद्योगिक उपकरणों का दायरा भी बढ़ गया है, जो 15% की कम टैरिफ रेट के लिए एलिजिबल हैं।
व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया है कि ये अस्थायी उपाय, जो दिसंबर 2027 तक लागू रहेंगे। इसका मकसद कम समय में होने वाले निवेश को तेजी देना और अमेरिका के औद्योगिक आधार को फिर से खड़ा करने में मदद करना है। यह कदम राष्ट्रपति के नए आदेश के जरिए उठाया गया है, जो मेटल्स से जुड़े मौजूदा व्यापार उपायों में बदलाव करता है।
ट्रंप प्रशासन का स्टील और एल्यूमीनियम की डिमांड को बढ़ावा देने के उद्देश्य
बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में घरेलू स्तर पर उत्पादित स्टील और एल्यूमीनियम की डिमांड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना की भी शुरुआत का ऐलान किया है। इसके तहत, विदेशी निर्माता 10% के और भी कम टैरिफ रेट का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए शर्त ये होगी कि उनके द्वारा आयात किए गए कैपिटल इक्विपमेंट में वजन के हिसाब से कम से कम 85% स्टील या एल्युमीनियम अमेरिका का यूज हो।
भारत को ट्रंप के फैसले से क्या फायदा होगा
हालांकि भारत के लिए इस फैसले में अच्छी खबर नहीं है। ट्रंप के फैसले से जिन देशों को यह राहत मिलेगी उनमें भारत का नाम शामिल नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की ओर से टैरिफ कट (US Tariff Cut) की ये राहत उन देशों को दी गई है, जिनके साथ ट्रेड समझौता है। भारत को इसका फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि अभी तक अमेरिका-भारत ट्रेड डील (US-India Trade Deal) पर मुहर नहीं लगी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

