बीते सोमवार खबर आई की तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई बीजेपी छोड़ नई पार्टी बना सकते हैं. इन अटकलों के बीच उन्होंने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक उनके नए रोल को लेकर चर्चा हुई है. पार्टी नेतृत्व की तरफ से उनको कहा गया कि पार्टी उनकी क्षमता में मुताबिक उनको जिम्मेदारी देते आई है और आगे भी इसके अनुसार उनको जिम्मेदारी दी जाएगी.
राज्यसभा भेजे जा सकते हैं अन्नामलाई
सूत्रों के मुताबिक अन्नामलाई पार्टी के अन्य सीनियर नेताओं से भी इस मुद्दे को लेकर मुलाकात कर सकते हैं. अन्नामलाई की दिल्ली यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. अन्नामलाई के बीजेपी छोड़कर नई पार्टी बनाने चर्चा के अलावा पार्टी के उनको राज्यसभा सीट का ऑफर देने की भी चर्चाएं हैं. कयासबाजी के बीच दिल्ली रवाना होने से पहले अन्नामलाई ने अपने बारे में चल रही अटकलों पर विस्तार से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कृपया प्रतीक्षा करें. हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे. इस टिप्पणी ने संभावित घोषणा को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
पार्टी द्वारा साइड लाइन करने का आरोप
बता दें कि पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई 2020 में भाजपा में शामिल हुए और तेजी से तमिलनाडु में पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए. साल 2021 से 2025 तक तमिलनाडु BJP प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अन्नामलाई ने बहुत सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने BJP को तमिलनाडु में स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाई. हालांकि तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में BJP के AIADMK के साथ चुनावी गठबंधन के फैसले से भी वे खुश नहीं थे. उनके समर्थक कहते हैं कि पूरे चुनाव में पार्टी ने उन्हें एक तरह से साइड लाइन कर दिया, जिसके चलते वे भी काफी दुखी हो गए थे. हालांकि नितिन नबीन से मुलाकात में क्या होता है यह देखने वाली बात होगी. हाल ही में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने अन्नामलाई को साइड लाइन कर दिया था. यहां जोसेफ विजय की टीवीके ने सरकार बना ली है.
विजय से प्रेरित हुए अन्नामलाई
बता दें कि, एक्टिंग से राजनीति में आये जोसेफ विजय थॉमस उर्फ़ थलापति ने दो साल पहले अपनी पार्टी TVK बनाई थी. फिर इस साल हुए विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उनकी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की. हालाँकि, वे बहुमत से दूर थे लेकिन बाकि दलों का समर्थन हासिल करने के बाद उन्होंने अपनी सरकार बना ली और अब वह राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

