3 जून 2026 दिन बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार शपथ ग्रहण कर सकते है. डीके शिवकुमार के साथ 10-12 विधायक की भी संभावना ही कि मंत्री पद की शपथ और गोपनीयता ले सकते है. शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई सारे वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सहित 34 विधायक मंत्री बन सकते है. डीके शिवकुमार अभी दिल्ली में हैं इसलिए उनकी अनुपस्थिति में उनके भाई डीके सुरेश की निगरानी में सारी तैयारियां पूरी हो रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे का मंत्री बनना भी तय माना जा रहा है. बेंगलुरू के लोकभवन में डीके शिवकुमार शपथग्रहण ले सकते है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार, शपथग्रहण से पहले कांग्रेस आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. उनके साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी हैं. जानकारी के अनुसार रविवार देर रात नई दिल्ली में नई कैबिनेट के गठन को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा भी हुई है. सोमवार को भी इस बारे में चर्चा जारी रहीं. फाइनली मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सारे विधायकों के नाम फाइनल हो चुके है. आज आलाकमान का इसपर सिर्फ अंतिम मुहर लगना बाकी रह गया है.

डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 10 से 20 मंत्रियों का उनके साथ शपथ लेने की संभावना है. पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार 3 उपमुख्यमंत्री बनाने का सुझाव आलाकमान को दिया है. इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ लम्बी चर्चा हुई है.

जिन विधायकों को मंत्री बनने की संभावना है, उनके नाम हैं–यतीन्द्र सिद्दारमैया, G परमेश्वर, K J जॉर्ज, रामलिंगा रेड्डी, प्रियांक खरगे, M B पाटिल, ईश्वर खण्डरे, कृष्णा बयरेगौडा, लक्ष्मी हेब्बलाकर, B सुरेश, सतीश जारकीहोली.

इसके विपरीत डीके शिवकुमार अपने साथ कोई डिप्टी सीएम नहीं चाहते हैं, जिसका आखिरी फैसला इस विषय पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लो लेना रह गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m