बलरामपुर/गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बलरामपुर और गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से सामने आया है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरु कर दी है।

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा

पहला मामला बलरामपुर जिले का है, जहां देर रात सब्जी लोड तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप वाहन ने युवक को 10 से 15 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

युवक को वाहन से 10-15 मीटर तक घसीटा

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान श्यामलाल के रूप में हुई है, जो कितारकेश्वरपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सब्जी लोड पिकअप वाड्रफनगर से बनारस जा रही थी। इसी दौरान उसने फूलीडूमर चौक के पास बाइक सवार श्यामलाल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप वाहन युवक को 10 से 15 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना इतना दर्दनाक था कि श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बसंतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरु कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

JCB की टक्कर से पशु फार्मकर्मी की गई जान

वहीं दूसरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही का है, जहां जेसीबी से टकराकर स्कूटी सवार शासकीय पशु फार्म कर्मी की मौत ,हो गई। गौरेला के पास बांधामुड़ा में हुई घटना गौरेला थाना क्षेत्र में हुई घटना।

कैसे हुआ हादसा ?

​मृतक की पहचान जय प्रकाश बंजारे के रूप में हुई है, जो कि गौरेला पकरिया स्थित शासकीय पशु फार्म में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश बंजारे ड्यूटी के बाद फार्म से अपने घर बांधामुड़ा जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी स्कूटी विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी वाहन से टकरा गई।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

​दुर्घटना के बाद आस-पास के स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गौरेला पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

फिलहाल पुलिस जेसीबी और उसके चालक का पता लगा रही है साथ ही दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार की टक्कर एक जेसीबी से हुई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m