भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित, स्वर कोकिला श्रद्धेय लता मंगेशकर दीदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपकी अद्वितीय संगीत साधना ने फिल्म जगत को समृद्ध किया, साथ ही विश्व में असंख्य प्रशंसकों को गीत-संगीत से आनंदित किया। अपनी मधुर आवाज से आप हमारे बीच उपस्थित रहेंगी।

