चंडीगढ़। पंजाब में लोगों को अच्छा स्वास्थ्य देने की राह में मान सरकार काम कर रही है। इसके तहत राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की आज से आधिकारिक शुरुआत हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज से इस योजना की शुरुआत कर दी है। इस लाभदायक योजना के अंतर्गत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कई ऐसे परिवार हैं जो पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करवा पाते और अपनों से कह देते हैं कि हमारा इलाज मत करवाओ, सब भगवान पर छोड़ दो। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने आम लोगों की तकलीफों की कभी परवाह नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत अब पंजाब का हर परिवार बड़े-बड़े अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा, जबकि पहले इलाज से पहले पैसे पूछे जाते थे, फिर इलाज होता था।

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए किसी नीले या पीले कार्ड की जरूरत नहीं है, सिर्फ वोटर कार्ड और आधार कार्ड दिखाने से इलाज संभव होगा। उन्होंने कहा, “शायद मैंने पिछले जन्म में कोई पुण्य किए होंगे जो मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए इतना बड़ा काम हो रहा है।” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत सिर्फ एक हेल्थ कार्ड बनवाना होगा, कोई लंबा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
- BJP की बैठक पर सपा का हमला, फखरुल हसन बोले- ‘सरकार जाने वाली, बढ़ रही बेचैनी’
- पोर्श कैयेन इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 किमी/घंटा की रफ्तार
- Flydubai: फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, कहा- हर संभव मदद कर रहें, उनकी बहादुरी को सराहा
- Viral Video: शासन ने बढ़ाए मदद के हाथ तो आड़े आया दुकानदार, राशन लेने आए बाढ़ प्रभावितों से किया दुर्व्यवहार
- भोजपुर एनकाउंटर केस में गरमाया माहौल: DIG से मिलकर मां ने लगाई न्याय की गुहार, जांच की सुस्ती पर उठाए सवाल
