भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने सरकारी दफ्तरों में नए साल के जश्न पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि व्यक्तिगत शुभकामनाओं को छोड़कर सरकारी दफ्तर में किसी भी तरह के उत्सव, बैठकें, दावतें या पार्टियां पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्यवासियों को अंग्रेजी नववर्ष 2026 के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी साथ ही स्पष्ट किया है कि एक जनवरी सरकारी कार्य दिवस है, इसलिए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) सामान्य दिनों की तरह ही संचालित होगा। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है कि नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई देने के लिए कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से न तो मुख्यमंत्री से मिलने आए और न ही मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से संपर्क करे। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में नियमित सरकारी कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे।
Read This :-
राज्य सरकार ने यह भी निर्देश जारी किया है कि किसी भी सरकारी कार्यालय का उपयोग अंग्रेज़ी नववर्ष के उत्सव स्थल के रूप में नहीं किया जाएगा। केवल औपचारिक और व्यक्तिगत शिष्टाचारपूर्ण बातचीत को छोड़कर, कार्यालय परिसरों में किसी भी प्रकार के उत्सव, मेल-मिलाप, भोज, पार्टी अथवा समारोह के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सरकार ने सभी विभागों, कार्यालयों एवं संस्थानों के प्रमुखों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं, ताकि सरकारी कार्य व्यवस्था प्रभावित न हो और कार्यदिवस की गरिमा बनी रहे।
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका
- Ducati ने भारत में उतारी लिमिटेड-एडिशन कैफे-रेसर बाइक Formula 73, जानें कीमत और खासियतें
- Blinkit पर महज 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुआ iPhone Duo, लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: लाइन मैन 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, परमानेंट बिजली कनेक्शन के एवज में मांगी थी घूस
- तेजस्वी का विपक्ष पर हमला, फर्जी वोटरों के दम पर चुनाव जीतना चाहते थे विरोधी, जनता देगी करारा जवाब

