चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दे चुके हैं। उन्हें राज्य से नशा को खत्म करने के लिए हर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
इसे लेकर मुहिम चलाई जा रही है। पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई व्यापक मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” कई जिलों में चलाए जा रहे है, जिसके लिए पुलिस टीम खास तरह से काम कर रही है। मुहिम के 280वें दिन, पंजाब पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 251 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें इस राज्य-स्तरीय अभियान के दौरान 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा 60 एफआईआर दर्ज की गईं।

नशीली दवाई की मिली भरमार छापेमारी के दौरान तस्करों के पास से 2.2 किलोग्राम हेरोइन, 6 किलोग्राम भुक्की, 198 नशीली गोलियाँ, और 4,310 रुपए की ड्रग मनी जप्त की गई है। तस्करों को गिरफ्तार कर अब उनसे पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि इस मुहिम की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 39,443 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा

