लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर ली है। उन्होंने पंजाब में बैलगाड़ियों की दौड़ को शुरू करने की कोशिश की है। इसके लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब विधानसभा द्वारा पारित पंजाब पशु क्रूरता निवारण (पंजाब संशोधन) अधिनियम-2025 राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को भेज दिया गया है।
उन्होंने लोगों से कहा कि जैसे ही राष्ट्रपति द्वारा विधेयक पर हस्ताक्षर करके उसे भेजा जाएगा, आप उसी दिन अपने नारे-बग्गे सजा लें। यह बात सुनते ही पूरा पंडाल में बैठे सभी लोग खुश हो गए।

ये हमारी विरासत है
आज लुधियाना में एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किला रायपुर के खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाबियों के खेलों के प्रति प्रेम को कोई नहीं रोक सकता। कोई भी कानून बैलगाड़ियों के ट्रैक के जाम तो कर सकता है लेकिन उन्हें रोक नहीं सकता। ये हमारी विरासती खेल हैं। उन्होंने कहा कि यह विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ और फिर राज्यपाल के पास गया। उन्होंने राज्यपाल से बात की और विधेयक को औपचारिक मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विधेयक में यह भी प्रावधान किया गया है कि रेस के दौरान ड्राइवर के हाथ में डंडा आदि नहीं होना चाहिए, उसे शाबाशी देकर भगा सकते हो।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

