जालंधर। जालंधर में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का बयान सामने आया है। सी.एम. मान ने इस घटना पर बेहद नाराजगी जताई है और कहा कि ये बेहद जघन्य अपराध है और इस मामले में केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए ताकी आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को ले जाकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि जो अन्य लोग भी ऐसी अपराधिक मानसिकता के हैं उन्हें सबक मिले। यह थी घटना आपको बात दें कि यह घटना जालंधर में घटी थी जहां 13 साल की नाबालिक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था। सीसी टीवी में बच्ची अपनी सहेली के घर जाती नजर आई लेकिन जब काफी देर वह नहीं मिली तो उसके परिवार वालों ने खोज की। कैमरे में बच्ची हत्यारे के घर के अंदर जाती दिखाई दी पर बाहर नहीं आई जिसके बाद उस व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई।

इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब पुलिस ने बाथरूम में बंद बच्ची के शव को नजरअंदाज करते हुए यह कह दिया कि बच्ची घर में नहीं है। मामले में अब राजनेता से लेकर महिला आयोग तक गंभीरता दिखा रहा है जल्दी अपराधियों को सजा मिलेगी।
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

