ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख जब मुख्यमंत्री थे, तो लोगों से सीधे संवाद करने के बजाय लिखा हुआ भाषण पढ़ा करते थे। माझी ने यह टिप्पणी 12 जून को अपनी सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘राज्य स्तरीय विकास मेले’ को संबोधित करते हुए की।
उन्होंने कहा, ‘‘कल विपक्ष के नेता ने मेरे लंबे भाषणों और कथित खराब प्रदर्शन को लेकर भाजपा सरकार का मजाक उड़ाया। आप (पटनायक) क्या कर रहे थे? आप लिखित भाषण पढ़ते थे। लोगों से आपका कोई जुड़ाव नहीं था। आप लोगों की ओर सिर्फ दो मिनट हाथ हिलाते थे और 16 साल तक मुख्यमंत्री के शिकायत प्रकोष्ठ में कभी उपस्थित नहीं हुए।‘’’
माझी ने पटनायक पर उनकी शासन शैली को लेकर भी हमला किया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री के शिकायत प्रकोष्ठ में आते थे और लोगों की याचिकाएं एकत्र करते थे।

पटनायक ने मंगलवार को एक पार्टी कार्यक्रम में मोहन चरण माझी सरकार पर वास्तविक विकास करने के बजाय केवल लंबे भाषणों और प्रचार पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया था।
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
- Big News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा कल, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे मानसा; झोटा के पिता की खास अपील
- फ्रांस में कर्फ्यू लागूः राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाईलेवल मीटिंग की, बोले- तोड़फोड़ करने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी
- Varun Dhawan: वरुण धवन ने घर पर किया कंजक पूजन, बच्चियों संग शेयर कीं तस्वीरें, नवरात्रि की दी बधाई

