Chhattisgarh Class 12th Result: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले करीबन ढाई लाख छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए परीक्षा परिणाम जारी किया। जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़ें : 26 साल बाद बदल रही है मंत्रालय की कैंटीन व्यवस्था, आशंकित कर्मचारी संघ ने लगाई मुख्य सचिव से गुहार…










बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। (CGBSE class 12 result) हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
हायर सेकेंडरी परीक्षा की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित हुई, जिसमें कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए। इनमें 1,02,975 बालक और 1,42,810 बालिकाएं शामिल हैं। इस परीक्षा के लिए 2,395 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।
रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
स्टूडेंट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर CGBSE Class 10 Result 2026 या CGBSE Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड एंटर करें.
- आपकी मार्कशीट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.
- ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए CG10 के साथ अपना रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

