MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। यह मीटिंग मंत्रालय में सुबह 11.45 बजे शुरू होगी। जिसमें प्रदेश के विकास और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

CM के आज के कार्यक्रम

सीएम डॉ मोहन यादव आज मंगलवार को सुबह 10:15 बजे माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। जहां वे अभ्युदय 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 01:05 बजे रविंद्र भवन जाएंगे। जहां गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 02:10 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गुना में बलराम कृषि महोत्सव में जुड़ेंगे। कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर स्टेशन के साथ आमान परिवर्तन उपरांत नवनिर्मित रेलखंड पर ग्वालियर-कैलारस मेमू ट्रेन के बीरपुर स्टेशन तक विस्तारित सेवा का उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे एन.डी.डी.बी के साथ संपादित अनुबंध के अंतर्गत गठित स्टेयरिंग कमेटी की बैठक लेंगे।

गुरु रविदास महाराज की जयंती पर प्रदेशभर में आयोजन

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजन होंगे। 18 अगस्त से मध्यप्रदेश में विशेष कार्यक्रम शुरू होंगे। भोपाल समेत पूरे प्रदेश में जयंती मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आज कार्यक्रमों में शामिल होंगे। समरसता, सामाजिक एकता और संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

भोपाल में थमे टैक्सी वाहन के पहिए

राजधानी भोपाल में टैक्सी वाहनों के पहिए थम गए है। टैक्सी चालक, किराया नीति सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन पर है। टैक्सी संचालक 18,19 और 20 अगस्त को हड़ताल पर है। टैक्सी यूनियन कल्याण समिति एवं भारतीय टैक्सी संचालक संघ बैनर तले प्रदर्शन होगा। भोपाल में करीब 3500 हजार से ज्यादा टैक्सी संचालित होती है। एग्रीगेटर कंपनियों की नीति के खिलाफ टैक्सी चालक लामबंद हुए है। सरकार से किराया तय करने की मांग है।

रहवासी क्षेत्रों में 750 दुकानों पर सीलिंग का संकट

भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे 750 संस्थानों को नगर निगम का 3 दिन का आखिरी अल्टीमेटम है। अब सीलिंग और अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई होगी। इसके विरोध में आज 11 बजे रोशनपुरा से व्यापारी रैली निकालेंगे। रहवासी क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधि पर निगम सख्त है, अब तक 6,589 नोटिस जारी किए जा चुके है। 750 संस्थानों को 3 दिन की अंतिम मोहलत दी गई है। सबसे ज्यादा अरेरा कॉलोनी, बावड़िया कलां और रोहित नगर के 429 संस्थान शामिल है। भोपाल में जल्द मास्टर प्लान, गुजरात की तरह नियमितीकरण लागू करने की मांग है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m