चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आप सरकार की मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल भ्रामक और प्रचार आधारित है। केजरीवाल-मान सरकार जनता को ₹10 लाख के सेहत कवरेज का झूठा सपना दिखा रही है, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है।
चुघ ने कहा कि योजना में 10 लाख के बीमा का दावा खोखला है। वास्तविकता यह है कि इसमें केवल 1 लाख का ही वास्तविक बीमा है, जबकि शेष 9 लाख सरकार के भरोसे छोड़ दिए गए हैं। पहले से कर्ज में डूबी पंजाब सरकार यह अतिरिक्त राशि कहां से देगी। गंभीर बीमारियों के इलाज पर इतनी कम पैकेज कैपिंग तय की है कि मरीजों के लिए पूरा इलाज कराना असंभव है।

हार्ट-ब्रेन सर्जरी और घुटना प्रत्यारोपण जैसी जटिल चिकित्सा के लिए तय दरें इतनी कम हैं कि भरोसेमंद अस्पताल योजना से दूरी बनाए हुए हैं। गरीब और मध्यम वर्ग को या तो अधूरा इलाज मिलेगा या भारी रकम अपनी जेब से चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना में इलाज की वास्तविक लागत के अनुरूप व्यावहारिक दरें तय की गई हैं। पूरी तरह पूर्व बीमित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: सरकारी नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी… गर्मी की आहट मात्र से सूख रहा नांदगांव का कंठ… आरोग्य मंदिरों में हर बुधवार चलेगा विशेष अभियान… इंजीनियर बाइक चोर की ये थी फेवरेट बाइक… महिला गारमेंट फैक्ट्री में शुरू नहीं हो रहा काम…
- पूर्व अमेरिकी एयरफोर्स का अधिकारी हुआ गिरफ्तार, चीन के लड़ाकू विमान चालकों को गुपचुप दे रहा था ट्रेनिंग
- शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामाः 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पहुंची Delhi Police के 20 जवानों को ही हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार किया, रात भर चले ड्रामे के बाद इस तरह सुलझा मामला
- नर्सिंग कॉलेज की 300 छात्राओं को हॉस्टल खाली करने के मौखिक आदेशः वैकल्पिक व्यवस्था नहीं
- बेगूसराय में 17 साल और 237 करोड़ के बाद भी सीवरेज प्रोजेक्ट अधूरा, पटना हाईकोर्ट में PIL दाखिल, PM को गुमराह करने का आरोप

