चंडीगढ़। पंजाब के करीब 3 करोड़ लोगों को नए साल की बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को जनवरी से मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू करने की हरी झंडी दे दी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख तक का मुफ्त और कैशलैस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ लोगों को बिना एक भी पैसा खर्च किए बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत प्रमुख बीमारियों, गंभीर इलाज, सर्जरी और जीवन रक्षक उपचार को पंजाब और चंडीगढ़ के सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कवर किया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री मान जब चंडीगढ़ जा रहे थे तो उन्होंने बन रही सड़क की क्वालिटी चैक करने के लिए अपना काफिला रुकवा लिया और मौके पर ही सड़क पर डाली गई लुक को खुदवा कर निरीक्षण किया। मौके पर ही सड़क बना रहा ठेकेदार भी मौजूद था जिसकी क्लास लगाते हुए उसे कारण बताओ नोटिस जारी करवाया गया।
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां
- दिवाली पर सिर्फ 12 दिन खुलता है यह देवी मंदिर, सालभर जलता रहता है अखंड दीपक, अगले साल भी ताजे मिलते हैं फूल
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?

