शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुलाकात की। इस दौरान युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के विषय पर चर्चा हुई। वहीं सीएम ने बताया कि अगले साल 15 जनवरी को राजधानी भोपाल में भव्य ‘सेना दिवस’ परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को सीएम हाउस पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच चर्चा भी हुई। सीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए लिखा- आज भोपाल निवास पर भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जी ने भेंट की। इस दौरान युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के विषय पर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: निर्वाचन को चुनौती वाली याचिका को रद्द करने की मांग खारिज, मंडराया विधायकी पर संकट
सीएम डॉ मोहन यादव ने आगे लिखा- आगामी वर्ष में 15 जनवरी को भोपाल में भव्य ‘सेना दिवस’ परेड आयोजित की जाएगी। माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी भी इसमें शामिल होंगे। यह परेड पूरे राष्ट्र की समृद्ध सैन्य विरासत और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगी। भोपाल में 9 जनवरी से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें शौर्य संध्या, सैन्य प्रदर्शनी और सैन्य अभ्यास जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में MP के 10 से ज्यादा खिलाड़ी: MPCA के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने जताई खुशी, कहा- 3 महिलाएं इंडिया क्रिकेट टीम के लिए सिलेक्ट हुई है
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

