नवरात्रि का व्रत सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है, बल्कि इस दौरान सही और पौष्टिक डाइट लेना भी जरूरी होता है। हम सभी ये सोचते हैं कि व्रत में खाने के लिए अच्छे और ज़्यादा ऑप्शन नहीं होते लेकिन ऐसा नहीं है। व्रत के समय भी कई ऐसी चीजें होती हैं जो न सिर्फ हेल्दी होती हैं, बल्कि टेस्टी भी होती हैंतो चलिए आज हम आपको बताते हैं व्रत के लिए कुट्टू के आटे से चीला बनाने की रेसिपी।
सामग्री
- कुट्टू का आटा – 1 कप
- उबले हुए आलू – 2 (मैश किए हुए)
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- जीरा – ½ चम्मच
- पानी – बैटर बनाने के लिए
- घी या तेल – सेंकने के लिए

विधि
1-सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें। उसमें मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा डालें।
2-अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक स्मूद बैटर तैयार करें (ना ज्यादा पतला, ना ज्यादा गाढ़ा)।तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं।
3-अब एक करछी बैटर लेकर तवे पर डालें और हल्के हाथ से फैलाएं।मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें।
4-गरमा-गरम कुट्टू का चीला दही या व्रत वाली चटनी (जैसे पुदीना या मूंगफली) के साथ परोसें।बैटर में कद्दूकस किया हुआ लौकी या गाजर डालकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं।ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए थोड़ा सा राजगीरा आटा भी मिला सकते हैं।

- दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, ₹3.04 करोड़ के कीमती पत्थर और ज्वेलरी जब्त
- PM आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली! क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मनमानी, पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
- रांची के शूटिंग क्लब में बच्चियों के चेंजिंग रूम की कथित वीडियो रिकॉर्डिंग, ट्रेनर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
- रायपुर एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर होंगे मोहम्मद आरिफ, कोयंबटूर और बागडोगरा में दे चुके हैं अपनी सेवाएं…
- CM काकाफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक, ये था कराण

