अमृतसर। पंजाब में चिकनगुनिया के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक 495 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल सामने आए मामले पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अब चिंता जाहिर कर रहा है। लोगों को अब लगातार सावधान रहने की अपील की जा रही है।
कहा जा रहा है कि जहां जहां पानी भरा है वहां सफाई की जा पानी भरवा के कारण ही चिकन गुनिया के लार्वा पनप रहे हैं। यहां मिले है अधिक मरीज इस वर्ष संगरूर, बरनाला और पटियाला में सर्वाधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आँकड़ों के अनुसार संगरूर में 113 केस, बरनाला में 104, पटियाला में 74 केस रिपोर्ट हुए हैं। अमृतसर में इस बार चिकनगुनिया के 16 मरीज़ रिपोर्ट हुए हैं।इसके अलावा लुधियाना, फरीदकोट, साहिब, फिरोजपुर, होशियारपुर और जालंधर में भी मामलों की संख्या बढ़ रही है। संगरूर और बरनाला जिले पिछले कई वर्षों से मच्छरजनित रोगों के हार्टस्पॉट रहे हैं। इस वर्ष बाढ़ के बाद बने जल-जमाव ने इन क्षेत्रों को प्रभावित किया।
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दिवाली, लोगों को उपहार देकर बांटी खुशियां
- भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- चर्च में बवाल: महिलाओं से हुज्जतबाजी के बाद युवक की पिटाई, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
- बिहार में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल
