रमेश सिन्हा, पिथौरा। राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं की वजह से होने वाले सड़क हादसों को कम करने के लिए संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा में कार्यरत बाल वैज्ञानिक खुशबू साहू और उनके साथी ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक एवं युवा वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर के साथ मिलकर एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिससे दुर्घटना रुकेगी और आवारा पशुओं की जिंदगी भी सलामत रहेगी। बाल वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार करके कमाल किया है, जिससे मवेशी रोड पर नहीं आएंगे और न ही दुर्घटना होगी।
युवा वैज्ञानिक एवं मार्गदर्शक शिक्षक गौरव चंद्राकर ने बताया, इस मॉडल का नाम हाईटेक मवेशी रोड सेफ्टी डिवाइस रखा गया है, जिसका प्रदर्शन सिरपुर महोत्सव में शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष किया। सिरपुर महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री सहित महासमुंद विधायक राजू योगेश्वर सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, महासमुंद कलेक्टर, एसपी, जिला शिक्षा अधिकारी ने मॉडल का प्रदर्शन देखकर प्रशंसा की और इस मॉडल को विशेष रूप से प्रशासनिक स्तर पर आगे बढ़ाने की बात कही।


ऐसे काम करेगा हाईटेक मवेशी रोड सेफ्टी डिवाइस
बता दें कि इस प्रोजेक्ट में बहुत सारी खासियत है, जिसमें मवेशी के गले में बंधें रेडियम पट्टी पर ट्रांसमीटर सेंसर उच्च फ्रीक्वेंसी का लगा रहेगा, जो नेशनल हाईवे से लगे कंट्रोल रूम से कनेक्टिंग रहेगी। जैसे ही आवारा पशु नेशनल हाईवे रोड पर आयेगी तो कंट्रोल रूप में लगा बीप इंगित करेगी। यह बीप कंट्रोल रूम के साथ रोड में चल रहे ड्राइवर के मोबाइल के फोन पर भी मैसेज चला जाएगा कि सामने रोड पर मवेशी गाय बैल है। सावधान सचेत होकर गाड़ी चलाएं, जिससे ड्राइवर सचेत होकर स्पीड को कंट्रोल कर सामान्य स्पीड में गाड़ी चलाएगा। इसके अलावा कंट्रोल रूम में लगे बीप से भी आवारा पशु रोड से अलग हो सकते हैं। इस माॅडल में एक और सिस्टम के माध्यम से कंट्रोल रूम में बैठे व्यक्ति भी जान जाएगा कि आवारा पशु का लोकेशन कहां पर है? उसे भगाने के लिए कंट्रोल रूम से टीम रवाना हो सकती है।

पशुधन की होगी रक्षा
इस मवेशी रोड सेफ्टी डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत गाय के रेडियम पट्टी पर लगा सेंसर जैसे ही हाईवे रोड के सेंसर के नजदीक आएगा वैसे ही गाय को वाइब्रेशन के साथ हल्का झटका भी लगेगा, जिससे मवेशी रोड से दूर चली जाएगी। इस प्रकार दुर्घटना से बेमौत मरने वाली गाय, बैल पशुधन की रक्षा होगी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य
इस प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं की अचानक आवाजाही से होने वाले हादसों को रोकना है। यदि इस डिवाइस का इस्तेमाल वास्तविक रूप से किया जायेगा तो देशभर होने वाली सड़क दुघर्टना को रोकने में मदद मिलेगी और पशुधन की रक्षा भी होगी।

ये बाल वैज्ञानिक रहे उपस्थित
संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा में कार्यरत बाल वैज्ञानिक खुशबू साहू , शासकीय महाविद्यालय तेंदुकोना ,सृष्टि यदु पीएमश्री विद्यालय पिथौरा, डिंपल डड़सेना, राम दर्शन पब्लिक विद्यालय जंधोरा, पीयूष साहू सेंट फ्रांसिस विद्यालय पिथौरा द्वारा प्रभारी शिक्षिका सीमा चंद्राकर संस्कार शिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में सिरपुर महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के लगे विभागीय पंडाल में इस मॉडल का प्रदर्शन किया गया।
सिरपुर महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहा माॅडल
संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा में कार्यरत बाल वैज्ञानिक खुशबू साहू द्वारा बनाए गए नए मॉडल हाईटेक मवेशी सेफ्टी डिवाइस का अवलोकन करते हुए विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, डॉ. संपत अग्रवाल विधायक बसना विनय कुमार लंगेह कलेक्टर, प्रभात कुमार पुलिस अधीक्षक, हेमंत रमेश नंदनवार सीईओ जिला पंचायत,विजय कुमार लहरे डीईओ, रेखराज शर्मा डीएमसी महासमुन्द ,संपा बोस एपीसी, सहित उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने मॉडल की प्रशंसा की।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


