अमृतसर। पंजाब में आने वाले दिन अब कड़ाके की ठंडी पड़ने वाली है। मौसम का मिजाज बदलने के साथ अब लोगों को अधिक ठंडी का अहसास होगा। पहाड़ी इलाकों में होने वाले मौसम परिवर्तन का असर पंजाब में भी दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में यह बदलाव और तेज़ महसूस होगा, जिसके चलते सर्दी ने अचानक ही पकड़ मज़बूत कर ली है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सुबह और रात के तापमान में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है जिस कारण जल्द ही धुंध का असर भी दिखने लगेगा।
5 डिग्री गिरा पारा
पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान कई दिनों से सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसा सबसे गरम ज़िला रहा, जहां 29.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं आने वाले एक सप्ताह के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि मौसम साफ रहेगा लेकिन अगले पाँच दिनों तक मौसम सूखा रहेगा और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

