चंडीगढ़। पंजाब में ठंडी अपने पूरे जोरों पर है. जिलों में ठिठुरन भरी ठंडी लोग महसूस कर रहे हैं। शाम होते ही पारा नीचे गिर जाता है। इसके साथ ही कोहरे का भी असर अब देखने को मिल रहा है। इन सभी के बीच में मौसम विभाग ने 10 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में शीत लहर का सामना लोगों को करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा और बरनाला समेत कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। यही कारण है कि इन स्थानों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 12 और 13 दिसंबर को मौसम को लेकर भी चेतावनी है, इस दौरान तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी।

आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान और गिरने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो नॉर्मल से 1.6 डिग्री कम है।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

