एयर चाइना ने 6 साल बाद बीजिंग से प्योंगयांग के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं, जिससे उत्तर कोरिया के साथ एक दुर्लभ अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क बहाल हो गया है। चीन ने यह कदम यात्री ट्रेन सेवाओं की बहाली के कुछ ही समय बाद उठाया है। कोरोना महामारी के दौरान दोनों देशों के बीच विमान सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, एयर चाइना की इस उड़ान का स्वागत नॉर्थ कोरिया में चीन के राजदूत वांग याजुन और अन्य राजनयिकों ने किया।
चीन ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर कोरिया के लिए विमान सेवा फिर शुरू कर दी है। चीन ने विमान सेवा शुरू करने का फैसला 6 साल बाद लिया है।
चीन की सरकारी एयरलाइन ने सोमवार को बीजिंग और नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, एयर चाइना की इस उड़ान का स्वागत नॉर्थ कोरिया में चीन के राजदूत वांग याजुन और अन्य राजनयिकों ने किया।
चीन प्योंगयांग का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और प्रमुख सहयोगी है। बीजिंग ने पिछले कुछ वर्षों में नॉर्थ कोरिया की ओर से मिसाइलों के लगातार परीक्षण और प्रक्षेपण पर अपनी असहमति भी व्यक्त की है। नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन सितंबर में बीजिंग गए थे, जहां उन्होंने एक विशाल सैन्य परेड में हिस्सा लिया था। दशकों में यह पहली बार था जब नॉर्थ कोरिया का कोई नेता चीन की किसी सैन्य परेड में मौजूद रहा था।
चीन से नॉर्थ कोरिया के लिए यात्री ट्रेन सेवा 12 मार्च को शुरू हुई थी। ट्रेन सेवा शुरू होते समय चीन के विदेश मंत्रायल की ओर से कहा गया था कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध हैं और रेल सेवा शुरू होने से आम लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। चीन की ओर से विमान सेवाओं को बहाल करने का फैसला ऐसे समय उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच हाल ही में यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की गई थी।
2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से नॉर्थ कोरिया के लिए उड़ानें और यात्री ट्रेनें निलंबित कर दी गई थीं। नॉर्थ कोरिया की एयरलाइन एयर कोरियो ने 2023 में दोनों राजधानियों के बीच उड़ानें फिर से शुरू की थीं। 2024 में एक रूसी टूर ग्रुप नॉर्थ कोरिया में प्रवेश करने वाला पहला समूह बना था। प्रतिबंध से पहले, नॉर्थ कोरिया आने वाले कुल पर्यटकों में चीनी टूर ग्रुप की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत थी। टूरिस्टों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए अब चीन ने फिर उड़ान सेवा शुरू की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

