मोगा। पंजाब में प्रतिबंधित चाइना डोर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की तमाम दावों के बावजूद यह खूनी डोर आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रही है। ताजा मामला मोगा से सामने आया है, जहां एक 15 साल का मासूम इसकी चपेट में आ गया। चाइना डोर से बच्चे का चेहरा बुरी तरह कट गया है और उसे कई टांके लगाने पड़े हैं।
जानकारी के मुताबिक 15 साल के करण छाबड़ा अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह शहर के जीटी रोड से गुजर रहा था, अचानक पतंग की चाइना डोर उसके चेहरे पर आ लिपटी। डोर इतनी धारदार थी कि कुछ ही सेकंड में उसने करण के चेहरे पर गहरे जख्म कर दिए। खून से लथपथ हालत में किशोर ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शासकीय अस्पताल के डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि करण छाबड़ा को एमरजेंसी में लाया गया था। चाइना डोर की वजह से उसके चेहरे पर काफी गहरा कट लगा था। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और जख्म भरने के लिए कई टांके लगाए। फिलहाल बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर हैं।

घायल करण के पिता राजेंद्र छाबड़ा ने इस घटना पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा सही सलामत घर आ रहा था, लेकिन इस खूनी डोर ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से सवाल किया है कि बैन के बावजूद यह डोर बाजार में कैसे बिक रही है? उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी और के बच्चे के साथ ऐसा न हो।
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



