Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में पांच सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप कर लिया है। चुनाव में एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया। वहीं, महागठबंधन के 4 विधायक वोट देने के लिए विधानसभा ही नहीं पहुंचे, जिसका नतीजा यह हुआ कि 5वें सीट पर राजद उम्मीदवार अजय धारी सिंह को हार का सामना करना पड़ा। राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा तंज कसा है।
फोन ऑफ नहीं तो क्या करेंगे विधायक?
हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेगें तो क्या करेगें। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, “जय NDA,तय NDA” मांझी ने अपने इस पोस्ट को राजद, तेजस्वी यादव, कांग्रेस और राहुल गांधी को टैग भी किया था।
इसके साथ ही उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में एनडीए के पांचो उम्मीदावारों को जीत की बधाई भी दी। उन्होंने एनडीए के सभी उम्मीदवारों की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- NDA के सभी उम्मीदवारों को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विपक्ष में हो सकती है बड़ी टूट- चिराग पासवान
राज्यसभा में एनडीए उम्मीदवारों की जीत पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का भी बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, हमें इस बात का विश्वास शुरु से ही था कि हमारे 5 प्रत्याशी हैं और उन सभी की जीत में किसी तरह की कोई दिक्कत हमें नहीं लग रही थी, इसका कारण यह है कि NDA पूरा एकजुट था और एकजुटता के साथ हम आगे बढ़े थे और विपक्ष में बिखराव शुरु से ही देखने को मिल रहा था।
चिराग ने कहा कि, विपक्ष में असंतोष है और विपक्ष एक बड़ी टूट की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA मजबूती से आगे बढ़ रही है। मैं मानता हूं कि पश्चिम बंगाल में NDA की एक बड़ी जीत होने जा रही है। असम में भी हम फिर से सरकार बनाएंगे। तमिलनाडु में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

