अजय सैनी, भिवानी। शहर के हनुमान गेट क्षेत्र में लंबे समय से पानी के रिसाव के चलते स्थिति गंभीर हो गई है। लगातार हो रहे इस रिसाव के कारण क्षेत्र स्थित चौगान माता मंदिर की नींव दरकने लगी है इस कारण मंदिर का एक हिस्सा झुकने भी लगा है। इस कारण मंदिर के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। समस्या के समाधान को लेकर क्षेत्रवासियों ने सोमवार को मंदिर के निकट धरना दिया और तत्काल पानी के रिसाव को बंद करने की मांग के साथ-साथ मंदिर। वह मजबूती प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगयी। हालात ऐसे बन चुके हैं कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैनी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश सैनी व वार्ड 25 के पार्षद विनोद प्रजापति अनुसार, पानी की पाइपलाइन में लीकेज के चलते लगातार पानी जमीन में समा रहा है, इससे मंदिर के आसपास की मिट्टी धंसने लगी है। कई जगह पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं, जो इस खतरे को और अधिक गंभीर बना रही हैं। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि
इस गंभीर समस्या को लेकर ने उपायुक्त महोदय को लिखित शिकायत देकर तुरंत समाधान की मांग की है।

उन्होंने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया गया है।
सुरेश सैनी और विनोद प्रजापति ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द पानी के रिसाव को बंद कराया जाए और मंदिर की नींव को मजबूत करने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय किए जाएं।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन की सुरक्षा का मामला नहीं है, बल्कि हजारों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है, जिसे नजरअंदाज करना उचित नहीं है।
स्थानीय नागरिकों में भी इस समस्या को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी आस्था और सुरक्षा दोनों खतरे में हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि मंदिर को सुरक्षित रखा जा सके और किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।
- नो एंट्री के समय पर दौड़ रहे भारी वाहन, चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जिम्मेदार कौन?
- भोपाल के बाद यहां पकड़ाया गाय के चमड़े से भरा ट्रक: कोलकता से आया 350 क्विंटल बीफ, फैक्ट्री के बाहर बजरंग दल का हंगामा
- AAP छोड़ BJP में शामिल होने पर राघव चड्ढा की सफाई, बोले- देशहित में लिया फैसला
- खेत में खून से सनी लाश: पानीपत में 12 साल से काम कर रहे मजदूर की हत्या, रिश्तेदार पर शक
- पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने भाई को किया लहूलुहान, हालत नाजुक, आरोपी फरार

