अमृतसर. पंजाब के शहरों में अब दिल्ली की तरह सुविधाएं दी जाएंगी। इस संबंध में पंजाब सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को दिल्ली में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में सभी निगम कमिश्नरों की बैठक हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। यह पहल पंजाब सरकार और दिल्ली सरकार के बीच नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट के तहत की गई है। बैठक में अधिकारियों को दिल्ली में लागू सिस्टम की जानकारी दी गई, और दिल्ली सरकार के अनुभवों को साझा किया गया। यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनज़र सरकार नागरिक सेवाओं को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।
सड़कें, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी, सीवरेज, और म्यूनिसिपल टैक्स
अब छह मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इनमें सड़कें, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी, सीवरेज, और म्यूनिसिपल टैक्स शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पहले ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है, और अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सीएम भगवंत सिंह मान ने बताया कि सड़कों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जाएगा। AI की मदद से सड़कों के गड्ढों और मरम्मत की जरूरतों की पहचान कर तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और सभी सड़कों पर लाइट लगाने के लिए भी AI का उपयोग होगा। साथ ही, अधिकारियों को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने और स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं को तीन घंटे के भीतर हल करने का निर्देश दिया गया है।
- MP में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ: तीन शहरों में व्यापारियों को दी जान से मारने की धमकी, हैरी बॉक्सर के गुर्गों ने मांगी 10 करोड़ फिरौती
- दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में राहत, अब 25% भुगतान पर मिलेगी NOC, रुके प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार
- किशनगंज में लेडी ड्रग तस्कर पूजा कामती गिरफ्तार, घर से 346 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, पूरा परिवार है तस्करी के धंधे में शामिल
- काली पट्टी बांधकर पढ़ी ईद की नमाज: ईरान के समर्थन में और इजरायल- अमेरिका के विरोध में लगे नारे, सुन्नी और शिया मस्जिद में अलग-अलग इंतजाम
- Eid का जश्न शुरू : नमाज, फितरा और भाईचारे के साथ मनाई जा रही ईद

