Business Desk – City Union Bank Bonus Issue : City Union Bank ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. बैंक की ओर से हर 3 शेयर पर 1 नया शेयर फ्री दिया जाएगा. इसके लिए 12 जून को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. इस तारीख तक जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में होगा, वही इस बोनस इश्यू का लाभ उठा सकेंगे. यह फैसला अप्रैल में तब लिया गया था, जब बैंक ने अपने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे.

8 साल बाद फिर आया बोनस इश्यू
City Union Bank करीब 8 साल बाद बोनस इश्यू लेकर आया है. इससे पहले बैंक ने 2017 और 2018 में बोनस शेयर जारी किए थे, उस समय निवेशकों को 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिला था. वर्तमान में बैंक के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपए प्रति शेयर है.
शेयर प्राइस और रिटर्न का हाल
BSE पर City Union Bank का शेयर वर्तमान में लगभग 244.70 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. बैंक का मार्केट कैप 18,100 करोड़ रुपए से ज्यादा है. यह स्टॉक BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है. पिछले एक साल में इस शेयर ने करीब 23% का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 3 साल में यह लगभग 95% तक बढ़ चुका है. 52 सप्ताह में इसका हाई 319.95 रुपए और लो 184 रुपए रहा है.
डिविडेंड भी देगी बैंक
बैंक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड भी देने जा रहा है. हालांकि इसके लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं हुई है. पिछले वित्त वर्ष 2025 में भी बैंक ने इसी तरह 2 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था.
ब्रोकरेज की राय और टारगेट
अप्रैल में ICICI Securities ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए 325 रुपए का टारगेट प्राइस दिया था. वहीं MK Global Financial ने भी Buy रेटिंग के साथ 350 रुपए का टारगेट तय किया है.
मार्च तिमाही के मजबूत नतीजे
मार्च 2026 तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25% बढ़कर 360 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले साल 288 करोड़ रुपए था. इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) भी 31% बढ़कर 786 करोड़ रुपए हो गई.
कुल आय 1,855.62 करोड़ रुपए दर्ज की गई. पूरे वित्त वर्ष 2026 में बैंक का शुद्ध मुनाफा 18% बढ़कर 1,326 करोड़ रुपए रहा, जबकि NII 22% बढ़कर 2,830 करोड़ रुपए हो गई.

