कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को असम, पश्चिम बंगाल और बिहार समेत अन्य राज्यों में सरकारी एजेंसी के छात्रों और प्रदर्शकारी को टारगेट बनाने पर हमला बोला है. CJP ने प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स के लिए 3 मांगे रखी थीं, जिनमें से एक मांग ये थी कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी. CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि हमें कई रिपोर्ट्स मिल रही हैं कि स्टूडेंट्स और दूसरे प्रोटेस्टर्स को अलग-अलग स्टेट एजेंसियों, खासकर असम, वेस्ट बंगाल और बिहार में टारगेट किया जा रहा है.

CJP ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता जाहिर की है. सीजेपी ने बयान जारी कर कहा कि हम इसको लेकर चिंतित हैं. भारत सरकार को ये भी याद दिलाया जाता है कि वह कल, मंगलवार, 28 जुलाई 2026 तक हमें इस बारे में लिखित गारंटी देने का अपना वादा पूरा करेगी.
CJP ने मोदी सरकार से अपने पूर्व वादों का सम्मान करते हुए हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने की अपील की है. प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक पोस्ट शेयर किया है. CJP ने कहा कि हम हर प्रदर्शनकारी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हमारी कानूनी टीम हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने और हर संभव कानूनी मदद देने के लिए काम कर रही है.
सौरव दास ने कहा कि दूसरा, हम भारत सरकार, खासकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से अपील करते हैं कि वे हमें दिए गए भरोसे का तुरंत सम्मान करें, डिटेन किए गए लोगों की रिहाई पक्का करें. देश में कहीं भी किसी भी प्रोटेस्टर के खिलाफ कोई भी बदले की कार्रवाई न की जाए.
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने आगे कहा कि देश भर में विरोध रोकने का हमारा फैसला अच्छी नीयत से और सिर्फ सरकार के इस भरोसे के आधार पर लिया गया था कि वह अपनी बात पर कायम रहेगी. भारत सरकार को ये भी याद दिलाया जाता है कि वह कल, मंगलवार, 28 जुलाई 2026 तक हमें इस बारे में लिखित गारंटी देने का अपना वादा पूरा करेगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


