CJP Protest LIVE: नीट पेपर लीट और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का जंतर-मंतर (Jantar Mantar Protest) पर प्रदर्शन का आज 34वां दिन है। 20 जून से CJP समर्थक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार सुबह भी जंतर-मंतर पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा है। इधर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने भूख हड़ताल अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दी है। बुधवार देर रात उन्होंने अनशन तोड़ने के लिए सरकार के सामने शर्त रखी थी। हालांकि गुरुवार सुबह-सुबह उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने बताया कि वांगचुक सरकार से यह भरोसा चाहते हैं कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की जाएगी और न ही उनके साथ कोई अन्याय होगा।

वहीं सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं दे देते, तब तक हम अपना विरोध प्रदर्शन वापस नहीं लेंगे। जबकि जंतर मंतर पर इंटरनेट बंद को लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवा बंद. क्या सरकार फिर से सख्त कार्रवाई की प्लानिंग कर रही है?

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- ‘कल दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के बाहर प्रदर्शनकारियों पर सख़्त कार्रवाई की। इंटरनेट बंद कर दिया गया। लोगों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया और फिर भी, आज सुबह जंतर-मंतर का नज़ारा कुछ ऐसा है।

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद

दिल्ली मेट्रो आज फिर राजीव चौक, पटेल चौक, सुप्रीम कोर्ट और मंडी हाउस समेत 16 स्टेशनों को बंद रखेगी। ये स्टेशन सुबह 7.30 बजे के बाद बंद हो जाएंगे और अगले आदेश के बाद खुलेंगेदिल्ली में CJP के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच गुरुवार को भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि सुरक्षा कारणों से ये स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। DMRC के मुताबिक, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन बंद रहेंगे. इन स्टेशनों पर यात्री न तो प्रवेश कर सकेंगे और न ही बाहर निकल सकेंगे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m