राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके बालाघाट पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान वह पत्रकारों के तीखे सवालों से बचते हुए नजर आए।
शनिवार सुबह जब अभिजीत दीपके बालाघाट के एक गांव में पहुंचे तो वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद स्थानीय पत्रकारों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर सवालों की बौछार कर दी। कॉकरोच पार्टी के प्रमुख से उन्होंने इतनी देरी से बालाघाट आने के बारे में सवाल पूछा, जिसके बाद दिपके देरी से आने की बात मानी और अपनी इस गलती के लिए वे पत्रकारों से माफी मांगते हुए नजर आए।
दरअसल वहां पहुंचते ही महिला रिपोर्टर उनकी तरफ बढ़ते हुए बेहद आक्रामक अंदाज में कहती है ‘देखो ये आ गए लाशों पर राजनीति करने, अब फुरसत मिली आपको सुध लेने की। कितना समय हो चुका है। अब आप आए हैं अपनी संवेदनाएं जताने के लिए।’ इसी बीच एक अन्य पुरुष पत्रकार दिपके से कहता है, ‘देरी कर दी भैया आपने आने में, इतने दिन हो चुके हैं, अब आप पधारे हैं।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



