मोहित भावसार, शाजापुर। जिले के बेरछा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों (हिंदू-मुस्लिम) में जमकर विवाद और मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के 6-7 लोग घायल हुए है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दूसरे पक्ष के लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बारात के बीच से ट्रक को निकालने की बात पर विवाद

मिली जानकारी के अनुसार बेरछा गांव में हिंदू समाज की एक शादी का प्रोसेशन निकल रहा था, इसी दौरान वहां से मुस्लिम समाज का युवक ट्रक लेकर निकल रहा था। ट्रक को साइड से निकालने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और बेरछा थाने सहित जिले के अन्य थाने का पुलिस बल बड़ी संख्या में पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में मुस्लिम पक्ष के युवकों पर कार्रवाई और आरोपियों का जुलूस निकालने की बात को बात को लेकर बेरछा थाने पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंच गये।

ट्रक मुस्लिम समाज का ड्राइवर चला रहा था

कार्रवाई में देरी होने पर बेरछा थाने पर हिंदू समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने बताया कि बारात निकलने के दौरान एक वाहन को रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई। वाहन मुस्लिम समाज का ड्राइवर चला रहा था, इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना में घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

रवि, घायल बाराती
घनश्याम मालवीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m