मोहाली : पंजाब के डेराबस्सी स्थित एक निजी कॉलेज में क्रिकेट खेलते समय कश्मीरी छात्रों और अन्य छात्रों के बीच कहासुनी झगड़े में बदल गई। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गया। हालांकि, कॉलेज प्रशासन और पुलिस की तत्परता से मामला जल्द सुलझा लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई, जिससे माहौल बिगाड़ने की आशंका बढ़ गई।
इस मामले की जानकारी मिलते ही मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
बुधवार को क्रिकेट खेलते वक्त हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, यूनिवर्सल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले कुछ कश्मीरी छात्र अन्य छात्रों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बैट खरीदने के लिए दिए गए पैसों को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पैसों में कम देने का आरोप लगा रहे थे। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जोरदार झड़प हो गई।
हॉस्टल वार्डन ने संभाला मोर्चा, छात्रों को बैठाकर करवाई सुलह
घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल वार्डन आदिल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। उन्होंने कारण जानने के बाद कॉलेज प्रशासन को सूचित किया। कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और आपसी मतभेद दूर कर सुलह करवाई। बाद में दोनों पक्षों ने साथ बैठकर खाना भी खाया, जिससे माहौल शांत हो गया।

सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार
घटना के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे “कश्मीरी बनाम अन्य छात्र” का रूप दे दिया। कई लोगों ने भड़काऊ टिप्पणियां कर माहौल खराब करने की कोशिश की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ आपसी विवाद था, जिसे सुलझा लिया गया है। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
