रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर-कन्या विधि महाविद्यालय में चल रही धांधली को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस की बीच झड़प हो गई। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्य एचडी अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित को लेकर प्रदर्शन किया है।
READ MORE: स्कूल में चल रही थी परीक्षा, अचानक क्लास और बरामदों के आसपास मंडराने लगी मधुमक्खियां और फिर…
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्राचार्य का कमीशन लेने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसके अलावा महाविद्यालय में कई अनियमितताएं हैं जिसकी विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। अब देखना होगा इसमें आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

