दीपक सोहले, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 10वीं बोर्ड का पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया। लेडी टीचर ने एग्जाम से पहले प्रश्न पत्र अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। कलेक्टर हर्ष सिंह ने शिक्षिका को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।
स्टेटस पर लगाई एग्जाम पेपर की फोटो
दरअसल, मंगलवार को 10वीं कक्षा के छात्रों की अंग्रेजी की परीक्षा थी। सुबह 9:35 पर सूचना मिली कि तुकईथड प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने अपने Whatsapp स्टेटस पर एग्जाम पेपर की फोटो लगा दी है। ADM से जांच कराई गई तो सामने आया कि सुबह 9:06 के आसपास यह फोटो लगाई गई थी।
छात्रों को नकल कराने भेजी थी फोटो
केंद्र तुकईथड उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने शिक्षिका से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उसने छात्रों को नकल कराने के लिए अनुपस्थित छात्र के टेबल से फोटो खींचकर एक अन्य व्यक्ति को भेजा, ताकि प्रश्न पत्र को हल कर नकल की जा सके।
शिक्षिका और केंद्राध्यक्ष निलंबित
सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल सेंटर से बाहर कर दिया गया और केंद्राध्यक्ष को भी बदल दिया गया। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराई गई। इस सम्बंध में यह स्पष्ट किया गया कि इस केंद्र में आज उपस्थित 109 छात्र-छात्राओं को सुबह 8:40 के पहले ही एंट्री दे दी गई थी और प्रश्न पत्र निर्धारित समय पर वितरित किया गया। मामले के संबंध में शिक्षिका और केंद्राध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका राज कुमारी सोनी को पुलिस थाने भेजा गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


