अरविंद मिश्रा, बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में सिंचाई विभाग द्वारा रामसागर तालाब को भरने नगर पालिका की मांग पर पानी छोड़ा गया है, जो शहर के नागरिकों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को लेते हुए बलौदाबाजार के रामसागर तालाब में जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका है। वहीं शहर में तेज बहाव की वजह से नहर का गंदा पानी मोहल्ले की सड़कों, गलियों से होते हुए लोगों के घरों में घुस गया, जिससे लोग परेशान हो गए हैं।
नहर के उपर लोगों ने अवैध कब्जा करते हुए आलीशान मकान भी बना लिया है पर अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। वहीं जिम्मेदार पार्षद मामले से बचते नजर आए। मोहल्ले वासियों ने बताया कि समस्या काफी पुरानी है। हमने अनेकों बार नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद सहित प्रशासन को समस्या से अवगत कराया है पर कोई सुध नहीं ले रहा है।



लोगों ने बताया, शहर में लोग घरों का गंदा पानी डाल रहे हैं और यही पानी तालाब में भरा जा रहा है। हद तो तब हो गई जब रात्रि में अचानक नहर का गंदा पानी मोहल्ले में भर गया और घरों में घुस गया। वहीं जब पार्षद को सूचना दिए हैं तब आज जेसीबी मशीन लेकर आए हैं। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

