पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ़ रहेगा. बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. इसके साथ ही राज्य के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो अब सामान्य के करीब पहुंच गया है. समराला में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके साथ ही सभी जिलों में तापमान 33 डिग्री को पार कर गया है.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 5 और 6 अक्टूबर तक चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 7 और 8 तारीख को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा.

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में सर्दी का मौसम आता है. हालांकि, उम्मीद है कि इस बार सर्दी इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी. धुंध का असर हिमाचल से सटे सीमा क्षेत्रों में देखा जा सकता है. इसके साथ ही अक्टूबर महीने में दिन का तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. हालांकि, चंडीगढ़ और पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है.
- PoK के अहम रास्तों पर पाकिस्तान बना रहा ‘मरकज’ और मस्जिदें, आतंकी नेटवर्क की कर सकती हैं मदद
- अक्टूबर सेल्स रिपोर्ट: पेट्रोल कारों की रफ्तार थमी, CNG और EV ने बाजार में जमाया कब्जा
- दिवाली शॉपिंग पार्सल का झांसा देकर 78 हजार की ठगीः क्राइम ब्रांच की तत्परता से 75 हजार रुपये हुए रिफंड
- राहुल गांधी के ‘साजिश’ वाले आरोप पर ललन सिंह का पलटवार, बताया आधार और EPIC नंबर का पूरा सच
- Tata Safari EV Launch, Range & Feature Details: महिंद्रा XEV 9S से मुकाबले को तैयार टाटा, 600 Km रेंज के साथ 2027 में एंट्री ले सकती है सफारी EV

