हेमंत गुर्जर, बागली (देवास) कन्नौद के नगर पालिका चौराहे पर बिना रजिस्ट्रेशन के क्लिनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने दबिश दी। बीएमओ लोकेन्द्रसिंह मीना और तहसीलदार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान क्लिनिक में पति-पत्नी दोनों मरीजों का इलाज करते हुए पाए गए।
टीम ने जब दस्तावेजों की जांच की तो दोनों की डिग्री वैध मिली, लेकिन क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। इस पर अधिकारियों ने उन्हें पहले नियमानुसार रजिस्ट्रेशन कराने और उसके बाद ही क्लिनिक का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग अब नोटिस जारी कर उनके दस्तावेज बुलाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने फिलहाल रजिस्ट्रेशन होने तक क्लिनिक बंद रखने के निर्देश दिए हैं और करीब एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



