अमृतसर. पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ रही है। आज भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और रुक-रुक कर बादल छाए रहने की संभावना है। कल भी मौसम ऐसा ही बना रहा। इसके बावजूद, प्रदेश में अधिकतम तापमान औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा और सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय काफी ज्यादा माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, यह तापमान फिर भी सामान्य से अधिक रहेगा, लेकिन गिरावट से थोड़ी राहत मिलेगी।
तीन जिलों में येलो अलर्ट
तापमान के आंकड़ों के अनुसार, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, फरीदकोट, गुरदासपुर और अन्य जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। साथ ही, आज पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
अगर पंजाब के बाकी जिलों की बात करें, तो अमृतसर में आज आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट होगी। यहां तापमान 17 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जालंधर में भी आसमान साफ रहेगा और तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

लुधियाना में भी आज मौसम साफ रहेगा और तापमान में मामूली वृद्धि होगी। यहां तापमान 16 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला में भी आसमान साफ रहेगा, लेकिन तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
अगर साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) की बात करें, तो यहां भी आसमान साफ रहेगा और तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।
- पालम अग्निकांड: सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और मजिस्ट्रेट जांच का ऐलान, फायर ब्रिगेड की लापरवाही से 9 की मौत
- भाजपा की षड्यंत्रकारी चुनौतियों से…अखिलेश यादव ने 27 चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा दावा, जानिए ऐसा क्या कहा?
- नीतीश के इस्तीफा देने से पहले ही तय हो गया बिहार का अगला मुख्यमंत्री, CM के अलावा जदयू के वरिष्ठ मंत्री ने भी इस नाम पर लगाई मुहर
- Navratri 2026: मैहर शारदा मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, त्रिकूट पर्वत गूंजा ‘जय माता दी’ के जयकारों से
- ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ प्रमुख हुमायूं कबीर 182 सीट पर ठोकेंगे ताल, रविवार को घोषित करेंगे पूरी लिस्ट
