जनता की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए सीएम भगवंत मान ने आज फिर एक बार लोगों को बड़ी सौगात दे दी है। मालेरकोटला दौरे पर पहुंचे सीएम मान ने नया बने दो तहसील परिसरों का उद्घाटन किया है। नए तहसील परिसर सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। दावा किया जा रहा है कि सीएम Bhagwant Mann की ये सौगात लोगों के लिए वरदान साबित होगी। नए तहसील परिसर में लोग आसानी से अपना सरकारी काम-काज निपटा सकेंगे। यहां मालेटकोटला के साथ आसपास के जनपदों से भी लोगों को प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी और उनका काम आसान हो सकेगा।
प्रशासनिक काम-काज से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मालेरकोटला जनपद के दौरे पर पहुंचे सीएम मान ने दो नए तहसील भवनों का उद्घाटन किया है जो जनता की सेवा के लिए पूर्णत: तैयार थे। पंजाब सरकार का दावा है कि मालेरकोटला वासियों को दी गई ये सौगात जनपद की तस्वीर बदलेगी। इससे लोगों का सरकारी काम-काज आसानी से निपटेगा। इसके साथ ही Bhagwant Mann मालेरकोटला के विभिन्न गांवों को
तहसील मुख्यालय से जोड़ने का काम करेगी। ऐसी स्थिति में नई सड़कें बनाई जाएंगी जिससे कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलने की संभावना है। बेहतर कनेक्टिविटी आगामी भविष्य में रोजगार सृजन का एक माध्यम बनेगी जिसका सकारात्मक असर मालेरकोटला के लोगों पर पड़ता नजर आएगा।

मालूम हो कि तहसील परिसर एक ऐसा ठिकाना होता है जहां रजिस्ट्री से लेकर बैनामा, राजस्व से जुड़े कार्य व अन्य कई सरकारी काम-काज होते हैं। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से लैस दो नए तहसील मुख्यालयों का उद्घाटन मालेरकोटला वासियों की राहत आसान बनाएगा। लोग अहमदगढ़ और अमरगढ़ में बने नए तहसील कार्यालयों में पहुंचकर प्रशासनिक सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। सीएम Bhagwant Mann ने साफ तौर पर कहा है कि जनता से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकता हैं। इस दिशा में विकास कार्य को आगे भी लगातार रफ्तार दी जाती रहेगी।
- UP Weather Today : प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 13 जुलाई से लग सकती है झड़ी
- MP MORNING NEWS: राजेंद्र भारती मामले में आज आ सकता है फैसला, 8 साल बाद मप्र पुलिस को मिले 436 नए एसआई और सूबेदार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
- Weather news: 17 जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
- बांग्लादेशी मंत्री का शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर आया बयान, कहा- कूटनीतिक प्रयास जारी है
- CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बरसेंगे बदरा! बस्तर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी

