अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कथित वायरल वीडियो को लेकर फिर से अपना पक्ष रहा। वायरल वीडियो मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी हैं ,वह स्वयं भी चाहते हैं कि वीडियो की जांच हो। उन्होंने कहा कि एआई के जरिए किसी की भी वीडियो बनाई जा सकती है उन्होंने दावा किया कि वह बिना फोरेंसिक जांच के भी इस वीडियो की वास्तविकता को समझ सकते हैं।
जानिए जत्थेदार ने क्या कहा इस पूरे मामले में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से कहा कि वह सरकार की ऐसी दो फोरेंसिक प्रयोगशालाओं के नाम बताएं, जहां इस वीडियो की जांच करवाई जा सके। इस पर मुख्यमंत्री ने जांच करवाने की सहमति जताई। अब देखना है कि यह जहां कब और कहां होती है। इस बारे में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि यह मामला गुरु साहिबानों से जुड़ा हुआ है और यदि वीडियो गलत भी है तो किसी की चरित्र हत्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीडियो सही है या गलत, इसका निष्कर्ष केवल फोरेंसिक जांच के माध्यम से ही निकल सकता है।

जत्थेदार गड़गज्ज ने दो लैब के नाम मांगने के बाद बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब भी इस वीडियो की जांच करवाएगा। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो झूठी साबित होती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन यदि वीडियो सही पाई जाती है तो उसके संबंध में अगला फैसला खालसा पंथ करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब अपने स्तर पर दो अलग-अलग लैबों से जांच करवाएगा, जबकि सरकार भी अपनी ओर से दो लैबों से जांच कराए।
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

