पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने नवरात्रि के दौरान श्री नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में अनुष्ठान किया। साथ ही मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें माता की चुनरी और फोटो भेंट कर सम्मानित भी किया.
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हिमाचल और पंजाब के संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी विवाद हो, दोनों राज्य भाई-भाई की तरह रहेंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह एक कलाकार के रूप में हिमाचल के विभिन्न स्थानों बिलासपुर, कुल्लू, मनाली और शिमला में अपनी प्रस्तुतियां देते रहे हैं। उनका हिमाचल से विशेष लगाव है और यहां के लोगों से उनका अच्छा संबंध है।

पंजाब में पहले युवा फौज में अपनी पहचान बनाते थे
उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले युवा फौज में अपनी पहचान बनाते थे, लेकिन कुछ समय से नशे ने हालात बिगाड़ दिए थे। उन्होंने दावा किया कि अब उनकी सरकार ने इस पर काबू पा लिया है और नशे की रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि श्री नयना देवी और श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाले रज्जू मार्ग (रोपवे) प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों को फिर से बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ नवरात्र पूजन के लिए माता नयना देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी से सर्वत्र कल्याण और भलाई की प्रार्थना की।
- ई-शिक्षाकोष पोर्टल से ही मिलेगी छुट्टी, अब नहीं चलेगा कागजी आवेदन, जानें 3 साल तक EL पर क्यों लगी रोक!
- प्रदर्शन जीरो और सीट चाहिए 200..! MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राजभर का तंज, बोले- अपने मित्र राहुल जी को बधाई दी या नहीं
- PM Kisan Samman Nidhi: कल 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000, e-KYC अधूरी होने पर अटक सकता है पैसा !
- देश में फ्रांस-बांग्लादेश जैसा गदर चाहती है कांग्रेस! संजय झा का तंज, बोले- बैलेट हो या EVM, जनता ने नकार दिया!
- Crude Oil Price Today: कच्चे तेल में गिरावट, Brent $114 के करीब; जानें भारत पर असर

