संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में बेअदबी विरोधी कानून को किसी भी कीमत पर रद्द नहीं किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हो रही ED की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे भाजपा की वाशिंग मशीन रणनीति करार दिया।
बेअदबी कानून पर ‘दो टुक’ फैसला
मुख्यमंत्री मान ने बेअदबी कानून का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार अपने फैसले पर अडिग है। उन्होंने कहा कि बेअदबी विरोधी कानून पर राज्यपाल पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं, अब इसे बदला नहीं जाएगा। मान ने कहा कि इस कानून का विरोध केवल बादल परिवार कर रहा है क्योंकि वे अतीत में ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या पंजाब में अब बादल पंथ चलाया जा रहा है? सीएम ने आरोप लगाया कि 2027 के चुनावों को देखते हुए भाजपा बम, गोलीबारी और बेअदबी जैसी घटनाओं के जरिए माहौल खराब कर वोट बैंक हासिल करने की कोशिश कर रही है।

ED की छापेमारी पर हमला: भाजपा में आओ, सब माफ
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर हुई ED की छापेमारी पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 20 दिनों के भीतर अरोड़ा पर यह दूसरा छापा है, जबकि पहले भी कुछ हासिल नहीं हुआ था। मान ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजकल ED की रेड का सीधा मतलब है भाजपा में शामिल हो जाओ और सारे पाप धुलवा लो। अशोक मित्तल के मामले में भी यही हुआ, रेड के बाद जैसे ही वे भाजपा में गए, उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा मिल गई।
- ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक MDMA केस : जांच के लिए SIT गठित, 5 अफसरों की टीम करेगी हाईप्रोफाइल पार्टियों से लेकर मनी ट्रेल तक की पड़ताल
- ‘भाजपा को न चंदा मिलेगा और न वोट…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- प्रभु श्रीराम इन्हें माफ नहीं करेंगे
- पंप हाउस में भीषण आगजनी से करोड़ों की सामग्री जलकर खाक: भाजपा समर्थित लोगों का हाथ! विधायक बोले- दोषियों पर हो कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण, CM विष्णुदेव साय ने दिलाई शपथ
- 2 लाख की सड़क, बीच में खंभा! मैहर में विकास नहीं, लापरवाही की मिसाल

