बटाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बटाला वासियों को बड़ी सौगात देते हुए करोड़ों रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले शहर बटाला के लिए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन और शिलान्यास किया। बटाला के लिए कुल 176.91 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स। बटाला नगर निगम के तहत 95.72 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।
इसके अलावा पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन 16.10 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की गई और लोक निर्माण विभाग (PWD) के तहत 65.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने बेअदबी के मुद्दे पर सरकार का कड़ा रुख दोहराया।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाया है, जिसके तहत अब दोषियों को आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सख्त कानून के बाद अब कोई भी ऐसी घटना के बारे में सोचने की हिम्मत नहीं करेगा।
रंगला पंजाब बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राज्य के हर वर्ग को सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब को अपना परिवार मानकर इसकी सेवा कर रहे हैं। आज हर किसान को बिना किसी कटौती के बिजली मिल रही है।
हम मिलकर पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। इस दौरान सीएम मान ने हद्दबंदी बिल का कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हद्दबंदी का आधार केवल विकास और प्रशासनिक सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए हद्दबंदी का उपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष होनी चाहिए।
- लोक अदालत में हर ट्रैफिक चालान नहीं होता माफ, जान लें किन मामलों में मिलती है राहत और कहां रहती है सख्ती
- हल्दी बीज वितरण में अनियमितता: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश, दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
- सीधी में धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई: मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नौकरी, पैसे और इलाज का दिया था लालच
- अच्छे दिन आ गए! 12 हजार करोड़ खर्च करने के बाद भी 61 हजार फर्श पर बैठकर कर रहे पढ़ाई, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को घेरा
- उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’: चुनाव आयोग, शिवराज चौहान और सम्राट चौधरी पर जमकर बरसे पूर्व सीएम

