मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों वासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देते हुए जलालाबाद और अरनीवाला ब्लॉक में कुल 40 गांवों में नए स्कूल बनेंगे। यह जानकारी देते हुए विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने बताया कि इनके निर्माण पर 17.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि युवा किसी भी राज्य की पूंजी होते हैं, लेकिन पिछली सरकारों की नाकामियों के कारण युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के कारण हमारा यह वर्ग भटकाव का शिकार था। एक ओर जहां शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों में भर्तियां की गई हैं और युवाओं को बुरी आदतों से बचाने के लिए नशे के खिलाफ जंग शुरू की गई है।

विधायक ने कहा कि ये खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए नर्सरी का काम करेंगे और यहां से महान खिलाड़ी पैदा होंगे। गोल्डी ने जलालाबाद हलके को यह सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और कहा कि बहमनी वाला, चक्क अरनीवाला, चक्क खीवा, चक मौजदीन वाला, चक्क मुहम्मद वाला, चक्क टाहली वाला, ढंढी कदीम, ढंढी खुर्द, घुबाया, हलीम वाला, हौज खास, हजारा राम सिंह वाला, जलालाबाद ग्रामीण, जोधा भैणी, काठगढ़, लाधू वाला उत्तर, लाखो वाला, मोहर सिंह वाला। मोहकम अराइयां, पाली वाला, रत्ता खेड़ा, रोरां वाला, सरियां, अरनीवाला शेख सुभान, बन्नन वाला, बुर्ज हनुमानगढ़, डबवाला कलां, घाटियां वाला जट्टां, इस्लाम वाला, जंड वाला भीमे शाह, झोटियां वाला, कमल वाला, खंड वाला हजार खां, कोहरायां वाला, महूआना बोदला, मम्मू खेड़ा खटवां, मुलियां वाली पाकां, शामां खानका में खेल मैदान बनाएं जाएंगे।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

