चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ के पंजाब म्यूनिसिपल भवन में आयोजित समारोह में 271 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम मिशन रोजगार के तहत आयोजित किया गया, जिसमें अब तक 55,201 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।
नियुक्ति पत्र 8 विभागों में दिए गए, जिनमें गृह विभाग में 25, स्थानीय निकाय विभाग में 140, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग में 2, स्कूल शिक्षा विभाग में 87, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में 4, पुडा में 2, आबकारी एवं कराधान में 2, और पशुपालन विभाग में 1 उम्मीदवार शामिल हैं।

समारोह में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और स्थानीय निकाय व संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी मौजूद रहे। सीएम मान ने कहा, “पहले सरकारी नौकरी एक सपना थी, लेकिन अब यह पढ़ाई और मेरिट के आधार पर मिल रही है। किसी को सिफारिश या पैसे देने की जरूरत नहीं।” उन्होंने युवाओं से पंजाब का नाम रोशन करने और अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने की अपील की। मान ने कहा कि हर नौकरीपेशा युवा पंजाब सरकार का हिस्सा है और उसे समाज के लिए योगदान देना चाहिए।
- ‘झूठ की गूंज पर सत्य की विजय का प्रमाण’, राजस्थान नगर निकाय चुनाव रिजल्ट पर आया पीएम का रिएक्शन
- 15 September 2026 Rashifal : इस राशि के जातकों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता! पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
- यूपी में बारिश-बाढ़ का कहर! 72 जिलों में अलर्ट, 26 में बाढ़; 4 लाख लोग प्रभावित
- बारां में ऐसा क्या हुआ? BJP-कांग्रेस को पीछे छोड़ AAP ने 60 में से 31 वार्ड जीत लिए
- Morning News Brief: S-400 डिफेंस सिस्टम ने 314km दूर पाकिस्तानी विमान मार गिराया था; दिशा साल्यान मौत मामले में CBI ने दर्ज किया हत्या-गैंगरेप का केस



