जालंधर. जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप होने वाला है. यह दिसम्बर माह में होगा, इसकी तैयारी का जायजा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया. खास बात यह है कि इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने एक अत्याधुनिक इनडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए 2.14 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान देने की घोषणा की, जिससे प्रदेश भर में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खेलों में सफलता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से रेखांकित किया गया.
मुख्यमंत्री ने नए इनडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत सिंह वालिया और पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना को 2.14 करोड़ रुपये का चेक सौंपा.
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लगभग 44 साल बाद राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में वापस आ रही है. उन्होंने कहा, ‘अंडर-13 श्रेणी की यह चैंपियनशिप पंजाब में बैडमिंटन को बड़ा बढ़ावा देगी और प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूत करेगी. पंजाब सरकार नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.आपको बता दें कि इसके पहले भी मान सरकार ने खेल के बढ़ावे के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है.

ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम के लिए 2.14 करोड़ रुपये देने की घोषणा
उन्होंने उल्लेख किया, ‘लगभग छह दशकों में यह पहली बार है जब किसी मौजूदा मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक स्टेडियम का दौरा किया है.
- इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा! कई स्कूलों को मेल भेजकर शो में बम ब्लास्ट करने की धमकी; पुलिस महकमे में हड़कंप
- ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया रेलवे प्रोजेक्ट का अधिकारी
- रिम्स में निदेशक की कुर्सी खाली: डॉ. डीके सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद भी नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं, प्रशासनिक नेतृत्व पर असमंजस
- बराड़ा के स्कूल में 170 बच्चों की हुई आंखों की जांच, डॉक्टरों ने दिए जरूरी सुझाव
- धनबाद में बारामुड़ी के खटाल संचालकों को छठ तक राहत, 19 नवंबर को होगी अगली सुनवाई, जमीन खाली कराने पर बढ़ा विवाद

