चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सदन को संबोधित करते हुए सीएम मान ने विपक्ष पर विधानसभा की कार्यवाही को लेकर गैर-गंभीर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने क्षेत्र के विकास या बजट की कमियों से कोई सरोकार नहीं है, उनकी दिलचस्पी सिर्फ सत्ता और कुर्सी की राजनीति में है।
विपक्ष सिर्फ बहिष्कार के लिए आता है
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए 2026-27 के बजट की सराहना करते हुए सीएम मान ने कहा कि हमने इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। हमें उम्मीद थी कि विपक्ष इस पर चर्चा में शामिल होगा, अपनी बात रखेगा और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव देगा। लेकिन, विपक्ष सिर्फ सदन का बहिष्कार करने और भागने में लगा है।
मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जो नेता सदन में मौजूद नहीं हैं, उनके नाम नोट किए जाएं। उन्होंने कहा कि हम उनके हलकों में जाकर बताएंगे कि सरकार ने उन्हें इस बजट के माध्यम से क्या-क्या सौगातें दी हैं। ये नेता अपने हलकों में जाते नहीं हैं, अगर इन्हें जनता की चिंता होती तो ये सदन में मौजूद होते।

सिद्धू पर साधा निशाना, कांग्रेस के अंतर्कलह पर कसा तंज
इस दौरान सीएम मान ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय सिद्धू को बिजली मंत्रालय दिया गया था, लेकिन उन्होंने विभाग ज्वाइन ही नहीं किया। अगर वे उस समय बिजली विभाग संभाल लेते और हमारी तरह 600 यूनिट बिजली मुफ्त कर देते, तो आज स्थिति कुछ और होती। लेकिन कांग्रेस का काटो-कलेश (आंतरिक कलह) खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।”
शहीदों के सपनों का बजट
अंत में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट शहीद-ए-आजम भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, राजगुरु, सुखदेव, मदन लाल ढींगरा और शहीद उधम सिंह के सपनों को समर्पित है। उन्होंने दोहराया कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, भले ही विपक्ष इसे लेकर गंभीर न हो।
- होशियारपुर: जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश निगल लिए कई खिले
- राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने की मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, साय ने बधाई के साथ दी शुभकामनाएं…
- इफ्तार के जरिए वोट बैंक में इजाफा! सपा के वोटबैंक पर सेंध लगाने का प्रयास, इफ्तार पार्टी के बहाने मुस्लिम वोटरों को लुभा रही भाजपा
- सिंगरौली के जंगल में मिला छात्र का शव: घर से बिना बताए बाहर निकला था किशोर, गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन में लगाई आग
- ई-अटेंडेंस के बाद भी लापरवाही: यहां समय पर नहीं खुल रहे स्कूलों के ताले, बाहर धूप में खड़े होकर बच्चे करते रहे इंतजार

