होशियारपुर. होशियारपुर सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की है. इलाज न मिलने से परेशान कैदी ने जेल के अंदर ही चार नुकीली लोहे की कीलें निगल लीं, जिससे जेल प्रशासन में हाहाकार मच गया है. जानकारी हैं कि कैदी काफी समय से बीमार चल रहा था.
कैदी की पहचान चंदीप सिंह के रूप में हुई है. वह गांव लालपुर भाना (महीलपुर) का रहने वाला है.वह एनडीपीएस और लड़ाई-झगड़े के मामले में सजा काट रहा था. बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था और कई बार जेल प्रशासन से इलाज की मांग कर चुका था. उसने आरोप लगाया है कि उचित इलाज न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया. यही कारण है कि उसने शाम करीब 7 बजे जेल की दीवार से चार नुकीली कीलें निकालकर निगल लीं. इसकी जानकारी मिलने के बाद जेल में हड़कंप मच गया था.

घटना के बाद जेल कर्मचारियों ने तुरंत कैदी को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के डॉक्टर Rahul के अनुसार कैदी ने 4 से 5 आयरन नेल्स निगल ली हैं.स्कैन के दौरान उसके पेट में कीलें पाई गई हैं. डॉक्टरों का कहना है कि मामला गंभीर है और जरूरत पड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया जा सकता है. फिलहाल कैदी को अस्पताल में भर्ती कर 24 घंटे निगरानी में रखा गया है. इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं.
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

